Maharashtra: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया "शस्त्र पूजन", अपने देश का विभाजन हुआ, अत्यंत दुखद इतिहास है- भागवत

Maharashtra: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने किया

नागपुर: महाराष्ट्रके नागपुर में विजयदशमी के अवसर पर आरआर  मुख्यालय में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने "शस्त्र पूजन" किया। इसके बाद मुख्यालय में परेड का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन के बाद मोहन भागवत ने कार्यक्रम को संबोधित किया है। जिस दिन हम स्वतंत्र हुए उस दिन स्वतंत्रता के आनंद के साथ हमने एक अत्यंत दुर्धर वेदना भी अपने मन में अनुभव की वो दर्द अभी तक गया नहीं है। अपने देश का विभाजन हुआ, अत्यंत दुखद इतिहास है वो, परन्तु उस इतिहास के सत्य का सामना करना चाहिए, उसे जानना चाहिए।

मोहन भागवत ने कहा कि जिस शत्रुता और अलगाव के कारण विभाजन हुआ उसकी पुनरावृत्ति नहीं करनी है। पुनरावृत्ति टालने के लिए, खोई हुई हमारे अखंडता और एकात्मता को वापस लाने के लिए उस इतिहास को सबको जानना चाहिए। खासकर नई पीढ़ी को जानना चाहिए। खोया हुआ वापस आ सके खोए हुए बिछड़े हुए वापस गले लगा सकें।

आरआरएस प्रमुख ने कहा कि विश्व को खोया हुआ संतुलन व परस्पर मैत्री की भावना देने वाला धर्म का प्रभाव ही भारत को प्रभावी करता है। यह ना हो पाए इसीलिए भारत की जनता, इतिहास, संस्कृति इन सबके विरुद्ध असत्य कुत्सित प्रचार करते हुए, विश्व को तथा भारत के जनों को भी भ्रमित करने का काम चल रहा है:

Leave a comment