Search KhabarFast

Press ESC to close

ED के दूसरे समन पर हाजिर हुए रॉबर्ट वाड्रा, आखिर किस मामले में हो रही पूछताछ?

ED के दूसरे समन पर हाजिर हुए रॉबर्ट वाड्रा, आखिर किस मामले में हो रही पूछताछ?

Robert Vadra: रॉबर्ड वाड्रा की मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही है। ईडी ने मंगलवार, 15 अप्रैल को रॉबर्ट वाड्रा को दूसरा समन भेजा था जिसके जवाब में वो ईडी दफ्तर पहुंचे। ये पूरा मामला गुरुग्राम के शिकोहपुर लैंड डील का है। इससे पहले आठ अप्रैल को भी ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वो नहीं पहुंचे थे लेकिन अब दूसरे समन पर वो सभी सवालों का जवाब देंगे। दरअसल, रॉबर्ट वाड्रा पर आरोप है कि उन्होंने 3.5 करोड़ रुपये में खरीदी और उसे 7.5 करोड़ रुपये में बेचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी जमीन को बाद में 58 करोड़ रुपये में डीएलएफ को बेचा गया।
 
क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा?
 
रॉबर्ट वाड्रा के ईडी दफ्तर जाते समय उनके समर्थक नारेबाजी करते रहे। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मुझे कुछ छिपाने की जरूरत नहीं है और मुझसे जो भी पूछा जाएगा, मैं उसका ईमानदारी से जवाब दूंगा। मैं जनता की आवाज बुलंद करूंगा।' इस दौरान बिना नाम लिए रॉबर्ट वाड्रा ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मेरे खिलाफ एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है और 20 सालों में उन्हें कुछ नहीं मिला। वाड्रा ने कहा, 'अगर इस मामले में कुछ है तो वो इसे सामने लाएं।'
 
रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी समन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'इस मामले में कुछ नहीं है। जब भी मैं देश के पक्ष में बोलता हूं तो मुझे रोका जाता है। राहुल गांधी को संसद में बोलने से रोका जाता है, ये सब बीजेपी कर रही है और ये मामला भी एक राजनीतिक प्रतिशोध है। लोग मुझसे काफी प्यार करते हैं और वो चाहते हैं कि मैं राजनीतिक में आऊं, जब भी कभी मैं राजनीति में आने का इच्छा जताता हूं तो ये लोग मुझे नीचे गिराने के लिए पुराने मुद्दों को उठाते हैं। बीते 20 सालों में मुझे 15 बार बुलाया, हर बार 10 घंटे से ज्यादा पूछताछ हुई। 23,000 डॉक्यूमेंट्स को व्यवस्थित करना आसान नहीं होता है।'
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM विजय ने अपने पास रखे बड़े मंत्रालय

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है।

'22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत...' NEET केस में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Rahul Gandhi Questions Over NEET Raw: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है।

अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाओं की शिक्षा की गई अनिवार्य, इस दिन से लागू होगा नियम

CBSE Rules For Third Language: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने एक जुलाई से कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, कक्षा 10 में तीसरी भाषा के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast