प्रदेशभर में अधिकारी राज चल रहा है और निर्वाचित लोगों को पंगु बना दिया है-दिग्विजय सिंह

प्रदेशभर में अधिकारी राज चल रहा है और निर्वाचित लोगों को पंगु बना दिया है-दिग्विजय सिंह

former cm digvijay singh: रीवा में दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जितनी नौकरी 10 साल में हमने दी, 19 साल में एक चौथाई भी नहीं मिलीहै।निर्वाचित लोगों को पंगु बना दिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बेरोजगारी का बैकलॉग है। एससी और एसटी के पद भरते क्यों नहीं है। मैं चुनौती देता हूं कि जितनी नौकरी 10 साल में हमने दी है। उसकी एक चौथाई नौकरी भी भाजपा की सरकार ने 19 साल में नहीं दी है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेशभर में अधिकारी राज चल रहा है। निर्वाचित लोगों को पंगु बना दिया है। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जनपद, जिला व सरपंचों को कोई अधिकार नहीं है। कोई विरोध करता है तो झूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे है। गलती एक करता है। सजा पूरे परिवार को दी जाती है। गरीब व आदिवासियों को डराया जा रहा है। मुस्लिम समाज में भय का वातावरण है। आदिवासियों की जमीन कलेक्टर बेचवा रहे है। पेसा एक्ट का दिखावा किया जा रहा है। मैं बुलडोजर संस्कृति के खिलाफ हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकाल में विधानसभा एक से डेढ़ महीना चलती थी। आज बजट तक में चर्चा नहीं होती है। हां की जीत हुई हां की जीत हुई बजट पास। श्रीनिवास तिवारी हमारे अध्यक्ष। तब सबसे ज्यादा सदन दिग्विजय के कार्यकाल पर चली है। अब न कोई सुन रहा है। न देख रहा है। हमारे पूर्व मंत्री व युवा नेता जीतू पटवारी ने सरकार की नीतियों का विराध किया। उनको विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। जबकि उनकी मांग जायज थी।

वहीं कमलनाथ की डेढ़ साल में ही सरकार गिरने पर दिग्विजय सिंह ने सफाई दी और कहा कि इस बार ठोक बजाकर टिकट देंगे। तब सिंधिया जी के कहने पर विधायक बिक गए। खूब रुपए विधायकों ने बटोरे है। ये रुपए कहां से आते है। कहां गई ईडी और सीबीआई। 2023 चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों की नजर विंध्य इलाके पर है। ये वही इलाका है जिसने साल 2018 में कांग्रेस की जीत में साथ नहीं दिया था। वो बीजेपी के साथ रहा था। इसलिए कांग्रेस अब यहां अपनी खोई हुई जमीन तलाश रहीं हैं।

Leave a comment