क्या आप भी करना चाहते है धार्मिक यात्रा, तो रेलवे ने निकाला BEST PACKAGE, यहां चेक करें पूरी डिटेल्स

क्या आप भी करना चाहते है धार्मिक यात्रा, तो रेलवे ने निकाला BEST PACKAGE, यहां चेक करें पूरी डिटेल्स

Railway is conducting religious journey:  क्या आप भी धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के शौकीन है? तो रेलवे ने यात्रा के लिए एक ऐसा प्लान लेकर आया है जिसमें आपको धार्मिक स्थलों पर यात्रा करने में कठिनाई नहीं होगी। इतना ही नहीं इस यात्रा में आपको रहना-खाना फ्री में मिलेगा। तो चलिए आज हम आपको इस यात्रा से संबंधित पूरी जानकारी देते है।    

दरअसल रेलवे एक खास पैकेज लेकर आया है, जिसमें आपको अयोध्या से लेकर जनकपुर तक घूमने का मौका मिलेगा। यह यात्रा भारत गौरव डीलक्स ट्रेन से करा रहा है। इस पैकेज की खास बात यह है कि आपको रहने-खाने समेत कई सुविधाएं फ्री मिलेंगी। IRCTC ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है।

IRCTC ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि राम जानकी यात्रा के साथ भगवान राम से जुड़े स्थानों की सुंदरता और शांति का अनुभव करें। भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन द्वारा अयोध्या से जनकपुर। http://bit.ly/3GGIGdA पर सबसे कम कीमत पर पैकेज लें

पैकेज की डिटेल्स  

  • पैकेज का नाम - श्री राम जानकी यात्रा: अयोध्या से जनकपुर
  • 6 रात / 07 दिन का होगा टूर
  • 17 फरवरी 2023 से शुरू होगा टूर

यात्रा का रूट

दिल्ली - अयोध्या - नंदीग्राम - जनकपुर - सीतामढ़ी - वाराणसी - प्रयागराज - दिल्ली

बोर्डिंग-डीबोर्डिंग प्वाइंट

दिल्ली सफदरजंग - गाजियाबाद - अलीगढ़ - टुंडला - इटावा - कानपुर

एसी-1 का खर्च

एसी-1 में आपको 72 सीट मिलेंगी, जिसमें सिंगल ऑक्युपेसी के लिए 58440 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा। डबल ऑक्युपेसी के लिए 52650 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आएगा। वहीं, ट्रिपल ऑक्युपेसी के लिए 52650 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा।

एसी-2 का खर्च

एसी-2 के लिए 48 सीट उपलब्ध हैं, जिसमें सिंगल ऑक्युपेसी के लिए आपको 45040 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा। डबल ऑक्युपेसी के लिए आपको 39775 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा। वहीं, ट्रिपल ऑक्युपेसी के लिए 39775 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा।

बच्चों का खर्च

बच्चों के किराए की बात की जाए तो 5 से 11 साल तक के एसी-1 के लिए आपको 49315 रुपये और एसी-2 के लिए 35970 रुपये खर्च होंगे।

  • इस पैकेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल लिंक bit.ly/3GGIGdA पर विजिट कर सकते हैं. यहां पर आपको पूरी डिटेल्स मिल जाएंगी।

 

Leave a comment