Search KhabarFast

Press ESC to close

कब लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण? 4 घंटे तक छाया रहेगा अंधेरा

कब लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण? 4 घंटे तक छाया रहेगा अंधेरा

Solar Eclipse 2025:  हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण का एक खास महत्व होता है। इसे कई लोग पवित्र और प्रभावशाली भी मानते हैं। इस साल 21 सितंबर 2025 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव राशियों के साथ-साथ प्रकृति पर भी पड़ने वाला है। यह ऐसा समय होता है जब किसी भी प्रकार का शुभ काम नहीं किया जाता है। साथ ही खानपान से जुड़ी सावधानियां भी बरती जाती हैं। वहीं, इस दौरान जप करना शुभ माना जाता है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होली में लग चुका है और दूसरा सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने वाला है, जो काफी महत्वपूर्ण है।

कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण?

साल के अंतिम सूर्य ग्रहण को खंडग्रास सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। 21 सितंबर को लगने वाला ये सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, रात 10 बजकर 59 मिनट से आधी रात लगभग 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य रात 1 बजकर 11 मिनट होगा। इस सूर्य ग्रहण का समय लगभग 4 घंटे 24 मिनट रहने वाला है। बता दें कि ये ग्रहण रात के समय लगने वाला है, इसलिए ये भारत में नजर नहीं आएगा।

क्या सूतक काल रहेगा मान्य?

शास्त्रों की मानें तो सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले से राहु की छाया सूर्य पर पड़ जाती है, जो ग्रहण समाप्त होने के साथ खत्म होती है। इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ काम नहीं किया जाता है। इसके साथ ही मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाते हैं। साल का ये अंतिम सूर्य ग्रहण रात को लगने जा रहा है। इस वजह से सूतक काल नहीं माना जाएगा।

इस दिन लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

वहीं, 2 अगस्त 2027 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जिसका समय लगभग 6 मिनट 22 सेकंड तक का होगा। टाइम एंड डेट की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ये आंशिक सूर्य ग्रहण 2 अगस्त को दोपहर 1 बजे शुरू होगा, जो शाम के लगभग 6 बजे समाप्त होगा। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, ऐसा सूर्य ग्रहण साल 2009 के बाद से 2027 में नजर आने वाला है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 12 August 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान?

Horoscope Today 12 August 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिष के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ राशि के जातकों को स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों और पारिवारिक विवादों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी। किसी को व्यापार में लाभ मिल सकता है तो किसी को नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Hariyali Teej Special: पति-पत्नी के रिश्ते में लौटेगी मिठास, हरियाली तीज पर करे ये खास उपाय; मनमुटाव होगा खत्म

Hariyali Teej Upay: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कई व्रत रखती है। इन्हीं व्रत में से एक व्रत हरियाली तीज का भी है, जो इस साल श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 15 अगस्त शनिवार के दिन रखा जाएरा।।

Solar Eclipse 2026: कल 12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या भारत में आएगा नजर? यहां देखें सही समय

Surya Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण कल 12 अगस्त बुधवार को लगने जा रहा है। ये ग्रहण सावन महीने की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाएगा और अपनी परछाई से सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast