Holika Dahan 2025: होलिका दहन की अग्नि में डाले ये चीजें, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

Holika Dahan 2025: होलिका दहन की अग्नि में डाले ये चीजें, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

Holika Dahan Upay 2025:  हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी। ऐसे में ये पर्व सभी के लिए खास है। इस बार होली का पर्व 14मार्च को मनाया जाएगा। इससे एक दिन पहले यानी 13मार्च को होलिका दहन है। ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। 

होलिका दहन की मान्यता

हिंदू धर्म के अनुसार, होलिका दहन पर्व भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद के याद में मनाया जाता है। इस दिन प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यप और बुआ होलिका ने उसे आग में भस्म करने की कोशिश की थी। चूंकि होलिका अग्नि में नहीं जल सकती थी। इसलिए होलिका प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर बैठ गई। भगवान विष्णु ने अपने भक्त की रक्षा की और उसे बचा लिया। लेकिन उस अग्नि में होलिका जल गई।

ऐसे में होलिका दहन में अग्नि में कुछ चीजों को जलाने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन में कुछ वस्तुओं को जलाने से सारे रोग-दोष खत्म हो जाते हैं। इसी के साथ विवाह के योग भी बनते है। इस बार होलिका दहन 13मार्च को मनाई जाएगी।

होलिका दहन की अग्नि में डाले ये चीजें

कपूर और काला तिल

शास्त्रों की मानें तो होलिका दहन की अग्नि में कपूर और काले तिल को डालना शुभ माना जाता है। कपूर सारे रोगों से मुक्ति दिलाता है। तो वहीं, काले तिल से जीवन में खुशहाली आती है। 

गेंहू की बाली

होलिका दहन की अग्नि में गेंहू की बाली डालना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में कभी अनाज की कमी नहीं होती।

सुपारी

ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके विवाह में देरी हो रही हो तो होलिका दहन के समय अग्नि में सुपारी डालनी चाहिए। ऐसा करने से विवाह में आ रही सारी समस्या दूर होती हैं।

चंदन की लकड़ी

घर में सुख-शांति बनी रहे, इसके लिए होलिका दहन की अग्नि में चंदन की लकड़ी डालनी चाहिए। घरों में भी चंदन की लकड़ी को जलाकर एक कोने में रख दें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

Leave a comment