रिलेशनशिप में AGE डिफरेंस से होते है अनेक फायदे, जानें

रिलेशनशिप में AGE डिफरेंस से होते है अनेक फायदे, जानें

नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि उम्र डिफरेंस होने के कई फायदे है अगर कप्लस की उम्र में ज्यादा अंतर है तो उनका रिलेशनशिप अधिक मजबूत होने की संभाना बढ़ जाती है। खासकर अपने से कम उम्र वाले पार्टनर को डेट करने से आप न सिर्फ दोबारा जिंदगी जीने का मजा ले सकते हैं बल्कि अपने रिश्ते की कडी को बहुत मजबूत भी बना सकते हैं।

प्यार की तो कोई उमर नहीं होती, वैसे तो ये कहावत काफी पुरानी है। मगर आज भी कई कपल्स पर ये बातें बिल्कुल फिट बैठती हैं। हम सब को प्यार होता है और हममें से शायद ही कोई प्यार उम्र,रंग,रूप देखकर करता होगा। बहुत से लोग अपने से बड़े व्यक्ति को डेट करते है तो कुछ अपने से छोटों को। आज के समय में तो ये जैसे आम बात है।

हॉलीवुड हो या बॉलीवुड या फिर रियल लाइफ हमें हर जगह कई कपल्स के बीच में काफी एज डिफरेंस देखने को मिलता है। छोटे उम्र वाले पार्टनर के साथ रिलेशनशिप रखने से कई लोगों को एतराज होता है। बेशक कम उम्र के लोगों में मैच्योरिटी और अनुभव की कमी देखने को मिलती है, लेकिन आपको जानकर ताज्जुब  होगा कि खुद से कम उम्र के पार्टनर को डेट करने से  आपका रिश्ता आपके पार्टनर के साथ ओरों के मुकाबले मजबूत बना रहता हैं।

तो आइए जानते हैं कम उम्र के पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में आने के कुछ फायदे।

जिंदगी जीने का फिर से ले सकते है मजा

कम उम्र के साथी को डेट करने से आप अपने पर्टनर की कई हॉबी को फॉलो करने लगते हैं। वहीं पार्टनर की खुशी के लिए आप कई चीजों को फिर से ट्राई करते हैं जो अपने बहुत समय से नहीं की होगी जैसे कॉलेज फ्रेंड्स के साथ घुमने जाना,पार्टी एन्जॉय करना और युवा पीढ़ी की नई चीजों को एक्सप्लोर करने का मौका  मिलता है। आपको एक बार फिर से अपनी यंग ऐज को जीने का सुनहरा अफ़सर मिल जाता है।

एनर्जी लेवल बढ़ता है

कम उम्र में लोगों का एनर्जी लेवल काफी शानदार होता है। जिसके चलते यंगस्टर्स ज्यादा एक्टिव और फास्ट होते हैं। और अगर अपका ऐसा पार्टनर है तो आपके जोश़ को बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। आप हर दिन अपनी ज़वानी के दिनो का मज़ा फिर से ले सकते है वो भी फुल ऑफ एनर्जी के साथ।

पार्टनर की इंस्पिरेशन बनें

छोटी उम्र वाले पार्टनर अक्सर अपने साथी को ही जिंदगी की प्रेरणा मानते हैं। वो अपने साथी की सक्सेस को प्रेरणा के रूप में देखते है। उनका पार्टनर उनके लिए इंस्पिरेशन होता है। इसी सपोर्ट और उनसे अनुभव को साझा करके दोनों कप्लस अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

समानताएं देखने को मिलेंगी

पार्टनर की उम्र कम होने पर वो हमेशा आपसे प्रेरित रहते हैं जिससे आप उनकी सभी अच्छी आदतों को एक्सेप्ट कर लेते हैं। और कुछ ही समय में दोनों की हॉबी भी लगभग एक जैसी हो जाती हैं। जिससे आपके रिश्ते में प्यार बढ़ने के साथ-साथ जिंदगी भी आसान लगने लगती है।

 

Leave a comment