आज Redmi Note 8 Pro की सेल

आज Redmi Note 8 Pro की सेल

Redmi Note 8 Pro को आज फिर से सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक इस रेडमी फोन को दोपहर से आज खरीद पाएंगे। इसकी बिक्री ऐमेजॉन इंडिया, शाओमी की वेबसाइट और मी होम स्टोर्स के जरिए होगी। बता दें इस स्मार्टफोन को Redmi Note 8 के साथ अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।

हाल ही में शाओमी ने ये घोषणा की थी कि Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro की सेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 10 मिलियन यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही Redmi Note 8 सीरीज ने भारत में भी 1 मिलियन सेल का आंकड़ा पार कर लिया है।

Redmi Note 8 Pro के 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। इसे ग्राहक गामा ग्रीन, हैलो वाइट, शैडो ब्लैक और इलेक्ट्रीक ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन के रियर में 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 20MP का कैमरा मौजूद है।

Leave a comment