Search KhabarFast

Press ESC to close

बेंगलुरु हादसे ने तोड़ा विराट कोहली का दिल, कहा - पूरी तरह टूट गया हूं, कहने को शब्द नहीं

बेंगलुरु हादसे ने तोड़ा विराट कोहली का दिल, कहा - पूरी तरह टूट गया हूं, कहने को शब्द नहीं

Virat Kohli On RCB Victory Parade Stampede: 04जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2025जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ ने पूरे देश को रुला दिया है। इस हादसे में 11लोगों की मौत और 33से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस हादसे पर RCB के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अपना दुख जताया है। उन्होंने कहा 'मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं, बेंगलुरु हादसे के बारे में सुनकर मैं पूरी तरह टूट गया हूं।'

कहा-कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, 04जून को बेंगलुरु में RCB की पहली IPL जीत का जश्न मनाने के लिए विधान सौधा से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक एक विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंच गए। स्टेडियम की क्षमता केवल 35,000थी। लेकिन खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए करीब 2-3लाख लोग स्टेडियम के बाहर जमा हो गए। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस नाकाम रही। जिस वजह से स्टेडियम के गेट टूट गए और भगदड़ मच गई।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, भीड़ ने गेट तोड़कर स्टेडियम में घुसने की कोशिश की, जिससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। इस हादसे में 11लोग मारे गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। जबकि कुछ लोगों को मौके पर ही सीपीआर दिया गया।

विराट कोहली ने जताया दुख 

18साल के लंबे इंतजार के बाद RCB ने IPL 2025का खिताब जीत लिया है। इसी जीत का जश्न मनाने पहुंचे लोगों की खुशियां मातम में बदल गई। विराट कोहली ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर RCB के आधिकारिक बयान को रीपोस्ट करते हुए लिखा 'मेरे पास शब्द नहीं हैं। पूरी तरह से टूट गया हूं।' इस पोस्ट में उन्होंने पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। कोहली ने यह भी कहा कि यह दिन जो RCB और प्रशंसकों के लिए खुशी का होना चाहिए था, एक त्रासदी में बदल गया।

बता दें, RCB के आधिकारिक बयान में कहा गया '18 साल तक प्रशंसकों ने इस ट्रॉफी का इंतजार किया। हमें उनकी भावनाओं और उत्साह के लिए सहानुभूति रखनी चाहिए।' बयान में हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs WI: वेस्टइंडीज को हराने के बाद अभिषेक शर्मा ने खोला राज, बताया कैसे बनाई जीत की रणनीति

IND vs WI 3rd T20 Highlights: मध्य प्रदेश के इंदौर में पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया। साथ ही सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। तीसरे टी20 मैच में 223 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 209/7 पर रोक दिया। अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट और नमन धीर ने दो विकेट लेकर मेजबान टीम को सीरीज में बढ़त दिलाई।

Ravindra Jadeja Century: रणजी ट्रॉफी में रवींद्र जडेजा का शतक, 205 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड दौरे के लिए ठोकी दावेदारी

Ravindra Jadeja Century:रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए सीजन में भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया है। सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए जडेजा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार शतक जड़कर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। जडेजा की इस पारी ने सौराष्ट्र को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आगामी न्यूजीलैंड दौरे से पहले उनके इस प्रदर्शन को अच्छी

विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने पर चौंकाने वाला खुलासा! पूर्व क्रिकेटर का सिलेक्शन कमेटी पर गंभीर आरोप

Wasim Jafar On Virat Test Retirement:भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। विराट कोहली के संन्यास को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने बड़ा बयान दिया है। जाफर का मानना है कि विराट कोहली टीम प्रबंधन और चयन समिति के रवैये से खुश नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि विराट में अभी काफी

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast