Ratan Lal Kataria Statement On Yamuna: केन्द्रीय राज्य मंत्री कटारिया ने किया हथिनी कुंड का दौरा, बोले- यमुना में दूषित पानी को रोकेंगे

Ratan Lal Kataria Statement On Yamuna: केन्द्रीय राज्य मंत्री कटारिया ने किया हथिनी कुंड का दौरा, बोले- यमुना में दूषित पानी को रोकेंगे

यमुनानगर: केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने हथिनी कुंड बैराज का दौरा किया. केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि यमुना का पानी लगातार दूषित हो रहा है. यमुना में गंदे नालों का पानी लगातार जा रहा है. जिसे रोकने के लिए योजना बनाई जा रही है. बता दें कि केन्द्रीय राज्य मंत्री आज यमुनानगर पहुंचे थे और हथिनी कुंड के अलावा शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया. यमुना के दूषित पानी पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है.

बता दें कि केन्द्रीय राज्य मंत्री के साथ नमामि गंगे प्रोजेक्ट के निदेशक, केन्द्रीय जल आयोग, एम. एल. राणा, मुख्य अभियंता, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग हरियाणा, हरिदेव काम्बोज, कार्यकारी अभियंता और यमुनानगर के डीसी भी मौजूद थे. मीडिया से बात करते हुए रतन लाल कटारिया ने कई अहम जानकारियां दी और कहा कि हथिनी कुंड बैराज एवं एसटीपी को देख रहे है. गंदा पानी सीधा यमुना में जा रहा है. जिसे रोकने के लिए रणनीति बनाई जा रही है.

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुना के घाट पर छठ पूजा अच्छे तरीके से हो इसके लिए भी यमुना घाट तैयार किए जाने की योजना है. कटारिया ने कहा कि जैसे गंगा को शुद्ध करने का कार्यक्रम चल रहा है. जिसमें 20 लाख लोग प्रतिदिन गंगा में स्नान करते हैं. इसी तरह से यमुना की भी सफाई होनी चाहिए. यह कार्य लगातार होता रहना चाहिए.

Leave a comment