रानी- खेलो इंडिया से आएंगी नई प्रतिभाएं सामने

रानी- खेलो इंडिया से आएंगी नई प्रतिभाएं सामने

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी का कहना है कि आने वाली खेलो इंडिया विश्वविश्वविद्यालय खेलों से देश भर में नई खेल प्रतिभा को सामने लाने में मदद मिलेगी

हाल ही में देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजी गई‘रानी रामपाल’ने कहा कि भविष्य में देश को इससे काफी फायदा मिलेगा, खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल युवा मामलों और खेल मंत्रालय की शानदार पहल है।

बहुत से देशों में अधिकतर खिलाड़ी किसी ना किसी प्रारूप में विश्वविद्यालय स्तर पर खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते है जिसके चलते अब भारत में भी इसी तरह की रणनीति लागू होने के बादहमें विश्वविद्यालय स्तर पर और अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी मिलेंगेउसी तरह जैसे खेल इंडिया युवा खेलों से हमें प्रतिभावान युवा खिलाड़ी मिल रहे हैं।

भुवनेश्वर में 22 फरवरी से एक मार्च तक होने वाले है, पहले खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में पुरुष और महिला वर्ग में आठ-आठ टीमें भिड़ेंगी।

Leave a comment