रणबीर और दीपिका एक बार फिर करेंगे साथ काम

रणबीर और दीपिका एक बार फिर करेंगे साथ काम

भले ही रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की राहें अब अलग हो लेकिन फैंस आज भी इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखना पसंद करती है। वहीं दूसरी तरफ रणबीर और दीपिका भी अपने टूटे रिश्ते को काम के बीच नहीं आने देते है।

यही वजह है कि, ब्रेकअप के बाद भी इन दोनों ने तमाशा जैसी फिल्म में काम किया था। इस फिल्म के बाद से ही फैंस को बड़े पर्दे पर इन दोनों एक्स को देखने का इंतजार है जो कि, बहुत जल्द ही खत्म होने जा रहा है। जी हां मिल रही जानकारी की माने तो रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लव रंजन की अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं।

अभी तक माना जा रहा था कि, लव रंजन की इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के अलावा अजय देवगन भी नजर आएंगे। अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि, अजय देवगन इस फिल्म का हिस्सा नहीं है।

वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों ने फिल्म की शूटिंग के लिए फरवरी की डेट भी पक्की कर ली है। वैसे इससे पहले इन दोनों को एक टीवी एड में भी एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था। इस कमर्शियल एड में इन की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी।

Leave a comment