रामनाथ कोविंद-ISRO की उपलब्धियों पर सभी को गर्व है

रामनाथ कोविंद-ISRO की उपलब्धियों पर सभी को गर्व है

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की उपलब्धियों पर सभी देशवासियों को बहुत गर्व है। इसरो की टीम अपने 'मिशन गगनयान' में आगे बढ़ रही है और सभी देशवासी इस वर्ष 'भारतीय मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम' के और तेज गति से आगे बढ़ने की उत्साहपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं।

71 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, "देश के विकास के लिए एक सुदृढ़ आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था का होना भी जरूरी है। इसीलिए सरकार ने आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं।उन्होंने कहा, "देश की सेनाओं, अर्धसैनिक बलों और आंतरिक सुरक्षा बलों की मैं मुक्त-कंठ से प्रशंसा करता हूं। देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने में उनका बलिदान अद्वितीय साहस और अनुशासन की अमर गाथाएं प्रस्तुत करता है। हमारे किसान, हमारे डॉक्टर और नर्स, विद्या और संस्कार देने वाले शिक्षक, कर्मठ वैज्ञानिक और इंजीनियर, सचेत और सक्रिय युवा, हमारे कल-कारखानों को अपने परिश्रम से चलाने वाले श्रमिक बंधु हमारे देश का गौरव हैं।

राष्ट्रपति ने कहा, "किसी भी उद्देश्य के लिए संघर्ष करने वाले लोगों विशेष रूप से युवाओं को गांधीजी के अहिंसा के मंत्र को सदैव याद रखना चाहिए, जो कि मानवता को उनका अमूल्य उपहार है।

Leave a comment