फ्रांस में आज रक्षा कंपनियों के साथ बैठक करेंगे राजनाथ

फ्रांस में आज रक्षा कंपनियों के साथ बैठक करेंगे राजनाथ

दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस पहुंचे राजनाथ सिंह आज फ्रांसीसी रक्षा कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह मेक इन इंडिया, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर सहित रक्षा सहयोग के कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राफेल विमान बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट का भी दौरा करेंगे। वहीं दशहरा के दिन फ्रांस ने भारत को औपचारिक तौर पर पहला लड़ाकू विमान राफेल सौंप दिया है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने मेरिनेक एयरबेस पर शस्त्र पूजा की। वायुसेना के लिए 8 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा। फ्रांस ने भारत को RB 001राफेल विमान सौंप दिया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विजयदशमी के मौके पर 36 राफेल विमानों में से पहले विमान को औपचारिक रूप से हासिल कर लिया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस में कहा कि राफेल सौदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्णायक क्षमता के कारण संभव हुआ। उन्होंने कहा, 'राफेल विमान के अधिग्रहण के बाद भारत की सामरिक क्षमता निश्चित रूप से बढ़ी है। लेकिन हमले के लिहाज से नहीं, बल्कि आत्मरक्षा के लिहाज से यह बढ़ी है।'

राजनाथ सिंह ने पहला राफेल लड़ाकू विमान हासिल करने के बाद शस्त्र पूजन किया। उसके बाद उन्होंने राफेल विमान में 30 मिनट की उड़ान भरी।

भारत और फ्रांस के बीच 23 सितंबर, 2016 को 36 राफेल विमानों को लेकर करार हुआ था। मुझे खुशी है कि राफेल की डिलीवरी सही समय पर हो रही है। मुझे भरोसा है कि सभी राफेल विमान भारत को समय पर मिल जाएंगे।

Leave a comment