राजनाथ सिंह फ्रांस जाकर राफेल में भरेंगे उड़ान

राजनाथ सिंह फ्रांस जाकर राफेल में भरेंगे उड़ान

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहला राफेल विमान लेने के लिए फ्रांस जा रहे हैं। 8 अक्टूबर को पहला राफेल लड़ाकू विमान भारत को सौंपा जाना है। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्री राफेल पर उड़ान भरेंगे।

जिसके बाद उसे वायु सेना में शामिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 9 अक्टूबर को राजनाथ सिंह सीनियर वायु सेना अधिकारियों के साथ पेरिस जाएंगे। उनके साथ वाइस चीफ ऑफ एयर स्टॉफ एयर मार्शल एचएस अरोड़ा भी होंगे। भारत को मिलने जा रहे इन विमानों में कई भारतीय उपकरण भी लगाए गए हैं। भारतीय पायलटों की एक टीम को फ्रांस वायुसेना के साथ पहले ही राफेल विमान उड़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है, लेकिन इंडियन एयर फोर्स 2020 तक अपने 24 और पायलटों को प्रशिक्षित करेगी। भारतीय एयर फोर्स अपने हरियाणा के अंबाला और पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर राफेल विमानों के एक एक स्क्वाड्रन तैनात करेगी।

 

 

Leave a comment