RAJASTHAN: लोग डर के कारण बोल नहीं पा रहे हैं, इतना भय पैदा हो गया है- सीएम अशोक गहलोत

RAJASTHAN: लोग डर के कारण बोल नहीं पा रहे हैं, इतना भय पैदा हो गया है- सीएम अशोक गहलोत

नई दिल्ली:  महंगाई को लेकर आज कांग्रेस पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। साथ ही संसद में कांग्रेस के सांसद काले कपड़ों में पहुंचे। साथ ही सभी कांग्रेसी नेता सड़क पर काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में जो रोक लगी है, मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। जब विपक्ष में BJP या अन्य पार्टियां थी तब भी कई रैलियां हुई हैं, कोई रोक नहीं लगी।

अशोक गहलोत ने कहा कि अगर शांतिपूर्ण तरीके से कोई रैली निकलती है और लोग जुड़ते हैं तो इससे सरकार की आंखे खुलती हैं मगर ये सरकार इससे भी चूकना चाहती है। उन्होंने कहा कि असहमत व्यक्त करने वालों को आप जेल भेज रहे हो। इसपर ना मीडिया बोल रही है और ना जनता बोल पा रही है। अगर ये बात समझ नहीं आएगी तो लोग सड़कों पर उतरेंगे और सरकार को दिक्कत आएगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और GST का जो बहाना इन लोगों ने कर रखा है, लोग इससे बहुत दुखी हैं। लोग डर के कारण बोल नहीं पा रहे हैं, इतना भय पैदा हो गया है। सरकार समझ नहीं पा रही है। इस देश में लोकतंत्र बस नाम का है।

Leave a comment