Rajasthan elections 2023: राजस्थआन के भरतपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं। अब उन्हें राजस्थान की जनता कह रही है। 3 दिसंबर कांग्रेस छू मंतर हो जाएगी।
पीएम मोदी ने कहा कि अबसे ठीक एक हफ्ते बाद राजस्थान में मतदान होने वाला है। हर तरफ एक ही गूंज है, जन-जन की यही पुकार आ रही है भाजपा सरकार। उन्होंने कहा कि राजस्थान की संस्कृति की रक्षा के लिए यहां भाजपा जरूरी है। भाजपा ने राजस्थान में एक शानदार संकल्प पत्र जारी किया है।भाजपा का संकल्प है - राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाएंगे।भाजपा का संकल्प है - राजस्थान में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करेंगे।भाजपा का संकल्प है - बहनों-बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाएंगे।
एक तरफ भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान में बीते 5 वर्ष में क्या हुआ वो आप सब जानते हैं। कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है। इसलिए राजस्थान कह रहा है - जादूगर जी कोनी मिले वोट जी।
Leave a comment