‘आज देश में आग लगी हुई है, जगह-जगह पर दंगे हो रहे हैं’ सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

‘आज देश में आग लगी हुई है, जगह-जगह पर दंगे हो रहे हैं’ सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस बात का एहसास इनको(भाजपा) नहीं है क्या? आज देश में आग लगी हुई है, जगह-जगह पर दंगे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम PM से मांग करते हैं कि आप बस शांति की अपील कर दीजिए, असामाजिक तत्वों की निंदा कीजिए। इसमें इनको क्या संकोच है? पूरा देश इनके मंसूबों और चाल को समझ चुका है।

अशोक गहलोत ने कहा कि आज 70 साल का सफर तय करके हम यहां पहुंचे है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी समेत कई  लोग शहीद हुए पर खालिस्तान नहीं बनने दिया। देश को अखंड रखा। इतनी बड़ी उपलब्धि इस देश ने बलिदान करके हासिल की है। आज विभिन्न जगहों पर दंगे हो रहे हैं, हम मांग करते हैं कि पीएम ऐसे असामाजिक तत्वों की निंदा करें, ऐसा करने में वह हिचक क्यों रहे हैं?

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि वर्तमान सरकार (केंद्र सरकार) पिछली सरकारों और पूर्व प्रधानमंत्रियों की विरासत को भूलने पर जोर दे रही है। ऐसा किसी और देश में नहीं होता। पता नहीं देश किस दिशा में जा रहा है। युवा नेताओं के बीजेपी में जाने उन्होंने कहा कि ये तो चलता रहेगा आते जाते रहते आगे भी जायंगे, लेकिन कांग्रेस कभी बीजेपी से आए हुए लोग महत्व नहीं देती कांग्रेस और बीजेपी की सोच में काफी फर्क है।

Leave a comment