अशोक गहलोत का डबल गेम हुआ फेल! CM पद छोड़ने के दिए संकेत

अशोक गहलोत का डबल गेम  हुआ फेल! CM पद छोड़ने के दिए संकेत

नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उम्मीद थी कि वह अगले कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं, जबकि वह अभी भी अपने सीएम पद पर बने हुए हैं। लेकिन राहुल गांधी ने अशोक गहलोत की उम्मीद पर पानी फैर दिया है। कांग्रेस ने 'एक आदमी, एक पद' के संकल्प को कायम रखने की दृढ़ता से घोषणा की है। इससे अशोक गहलोत की अध्यक्षता के साथ-साथ सीएम पद वाले सपने को चकनाचूर कर दिया है।

सीएम पद छोड़ने के संकेत

आपको बता दे कि, कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आज गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी हो गया है इसी के साथ कांग्रेस पार्टी में हलचल तेज हो गई है। अबतक इस रेस में सिर्फ अशोक गहलोत और शशि थरूर का नाम सामने आ रहा था। लेकिन अब मनीष तिवारी और दिग्विजय सिंह के नामों की चर्चा भी चलने लगी है। इस बीच अशोक गहलोत केरल पहुंच गए हैं। यहां वह राहुल गांधी से मीटिंग कर रहे हैं। गहलोत ने अब राजस्थान सीएम का पद छोड़ने के संकेत भी दे दिए हैं।

खबरों के मुताबिक, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए केरल गए हैं। यहां वह राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे हैं। इस मुलाकात में गहलोत राहुल को अध्यक्ष पद संभालने के लिए मनाएंगे। अगर राहुल नहीं राजी होते हैं तो गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे। यह गहलोत पहले ही साफ कर चुके हैं। इसी के साथ दूसरी चर्चा यह हो रही थी कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद भी गहलोत राजस्थान सीएम के पद पर बने रहेंगे। अब इसपर गहलोत का बयान भी आया है। मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। लेकिन पूरे मुल्क में काम करके पोस्ट को जस्टीफाई भी करना होता है। ऐसे में दो पोस्ट पर काम नहीं हो सकता। इससे आशय निकाला जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर गहलोत राजस्थान सीएम की कुर्सी छोड़ देंगे।

Leave a comment