Search KhabarFast

Press ESC to close

Raja Raghuwanshi Murder Case: महज 12 दिनों उजड़ गया राजा रघुवंशी का परिवार, जानिए इस हत्याकांड की पूरी कहानी

Raja Raghuwanshi Murder Case: महज 12 दिनों उजड़ गया राजा रघुवंशी का परिवार, जानिए इस हत्याकांड की पूरी कहानी

Raja Raghuwanshi Murder Case: मध्य प्रदेश में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में हर वक्त कुछ नए खुलासे हो रहे है। मेघालय पुलिस ने इस मामले में पत्नी सोनम के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद सोनम कई दिनों तक लापता थी। कई दिनों से लापता सोनम को पुलिस ने गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। चलिए हम आपको इस हत्याकांड की पूरी कहानी से अवगत कराते हैं। 

11 मई 2025 मध्य प्रदेश में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (29) और सोनम रघुवंशी की शादी धूमधाम से हुई। यह एक अरेंज मैरिज थी, दोनों परिवारों की सहमति से दोनों की शादी हुई थी। शुरुआत में हनीमून के लिए कश्मीर जाने का प्लान था, लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले के कारण इसे बदलकर मेघालय चुना गया। 20 मई 2025 को राजा और सोनम हनीमून के लिए इंदौर से बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी, असम रवाना हुए। गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में दर्शन किए।  22 मई को मेघालय पहुंचे

22 मई 2025 को दोनों गुवाहाटी से शिलांग, मेघालय पहुंचे। शिलांग के मावलखियाट गांव में शिपारा होम स्टे में ठहरे। उन्होंने एक एक्टिवा स्कूटी किराए पर ली और स्थानीय गाइड अल्बर्ट पी.डी. के साथ नोंग्रियाट गांव के डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज देखने गए। सीसीटीवी फुटेज में दोनों होटल से स्कूटी पर निकलते दिखे, जहां सोनम मोबाइल पर चैट करती नजर आई, जिससे संदेह है कि वह सुपारी किलर्स को लोकेशन शेयर कर रही थी।

सोनम ने आखिरी बार अपनी सास की थी बात

23 मई 2025 को सुबह 6 बजे राजा और सोनम ने शिपारा होम स्टे से चेकआउट किया। दोपहर 1:13 बजे: राजा ने अपनी मां से 2 मिनट 18 सेकंड की फोन कॉल पर बात की, जिसमें बताया कि वे पहाड़ी पर हैं और फल खा रहे हैं। दोपहर 1:43 बजे सोनम ने अपनी सास (राजा की मां) से आखिरी बार फोन पर बात की, जिसमें बताया कि वे जंगल में एक झरने के पास हैं। दोपहर 2 बजे दोनों के फोन बंद हो गए। जीपीएस डेटा के अनुसार, उनकी स्कूटी की लोकेशन इस समय जीरो स्पीड पर थी। इसके बाद दोनों लापता हो गए।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: नारनौल एनकाउंटर में सीआईए को बड़ी कामयाबी, यादराम मर्डर केस के 3 आरोपी दबोचे

Narnaul Encounter: हरियाणा के नारनौल में बुधवार देर रात सीआईए टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। नायन गांव में पूर्व डेलिगेट यादराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में सीआईए टीम ने दबिश देकर काबू कर लिया।

दिल्ली में डिजिटल हुई ‘पल्लेदारी’, अब ऐप से बुक होंगे सामान उठाने वाले हेल्पर

दिल्ली के बाजारों में अब पारंपरिक ‘पल्लेदारी’ भी हाईटेक हो गई है। जिस तरह पहले मंडियों में लोग मजदूर किराए पर लेकर अपना सामान उठवाते थे, अब वही काम मोबाइल ऐप के जरिए किया जा रहा है।

‘इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद…’ पेपर लीक पर अनिल विज ने दिया बड़ा बयान

HARYANA NEWS: अरविंद केजरीवाल ने NEET परीक्षा के पेपर लीक को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार पर हमला बोला और Gen Z से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पेपर लीक हुआ है इसका सबको दुख है और केंद्र सरकार बिना किसी देरी के सीबीआई से जांच करवा रही है और बहुत लोग पकड़े जा चुके हैं और उम्मीद है कि इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद पेपर लीक करने के बारे में कोई सोचेगा भी नहीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast