दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। कुछ दिनों तक अच्छी धूप खिलने के बाद अब आसमान में बादलों का डेरा है।

मंगलवार रात से दिल्ली और एनसीआर में बारिश हो रही है। इससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। सुबह करीब 9 बजे दिल्ली का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों के अलावा नोएडा और गाजियाबाद में बारिश हुई है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 9 से 11 जनवरी तक दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, लेकिन अभी भी यह 300 के स्तर से ऊपर है जो खराब माना जाता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर की वजह से मंगलवार को पूरी दिल्ली में बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिली। रात में बारिश हुई।

9 जनवरी से तापमान में भारी गिरावट होगी। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट बुधवार को ही दर्ज हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.6 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है।

Leave a comment