बाढ़ से मचा कोहराम।

बाढ़ से मचा कोहराम।

उत्तर भारत के कई इलाकों मे बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वर्षाजनित हादसों के कारण हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 8 लोगों की मौत हुई है।

कई जिलों में बाढ़ के कारण गांवों का संपर्क कट गया है। राज्य के तमाम हिस्सों में हुई लैंड स्लाइड्स और फ्लैश फ्लड के कारण 323 रास्तों और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 5 पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और राजस्थान के कई हिस्सों में भी बाढ़ जैसे हालात के कारण सार्वजनिक संपत्तियों को काफी नुकसान हुआ है।

रविवार को किन्नौर जिले के रिब्बा इलाके में बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं के कारण 323 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध है। प्रदेश के कांगड़ा जिले में अब तक सबसे अधिक बारिश हुई है। यहां अधिकारियों ने 118 एमएम तक वर्षा होने की बात कही है। इसके अलावा धर्मशाला में 115 एमएम, डलहौजी और चंबा में 73 एमएम बारिश हुई है। 

Leave a comment