Rahul Gandhi Lashesh Out On Congress: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान से राजनीतिक पारा हाई हो गया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को सच्ची आजादी अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मिली है। उनके बयान पर कांग्रस सांसद राहुल गांधी ने तिखी प्रतिक्रिया दी है।
राहुल गांधी ने उनके बयान को देशद्रोह करार दे दिया है। नई दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन करने के बाद राहुल गांधी ने कार्यकर्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोहन भागवत का बयान प्रत्येक नागरिक का अपमान और हमारे संविधान पर हमला है।
मोहन भागवत पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोहन भागवत हर दो-तीन दिन पर अपने बयानों से देश को यब बताते रहते हैं कि वह स्वतंत्रता आंदोलन, संविधान के बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत के बयान का मतलब संविधान का कोई औचित्य नही हैं। अंग्रेजों के खिलाफ आजादी लड़ाई का महत्व नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि मोहन भागवत का मानना है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जानी चाहिए, क्योंकि अनेक सदियों से दुश्मनों का आक्रमण झेलने वाले देश को सच्ची स्वतंत्रता इस दिन मिली थी।
भाजपा-आरएसएस को कांग्रेस रोक सकती हैः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है। यदी आप मानते हैं कि भाजपा या आरएसएस नामक संगठन से लड़ रहे हैं। तो आप समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या चल रहा है। यह दो विचारों की लड़ाई है। एक हमारा विचार है जो संविधान का विचार है और दूसरी तरफ आरएसएस का विचार है। उन्होंने कहा कि देश में दूसरा कोई दल नहीं है, जो भाजपा और आरएसएस के एजेंडे को रोक सके। सिर्फ कांग्रेस ही इन्हें रोक सकती है। क्योंकि, हम विचारधारा वाली पार्टी हैं।
Leave a comment