Rahul Gandhi: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी राज्यस्थान के जयपुर पहुंचे। इस मौके पर राजस्थान के सीएम भी पहुंचे और उन्होंने कहा कि आज पूरा कांग्रेस परिवार जयपुर में बैठा है। आजादी के बाद पहली बार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का भवन बन रहा है। इस मुबारक मौके पर मौजूदगी के लिए हम सब कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी का धन्यवाद करते हैं।
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री 90 अफसरों के साथ देश चलाते हैं। इन 90 अफसरों में से सिर्फ 3OBC वर्ग के हैं। सिर्फ 3 अफसर हैं और सरकार में उनकी कोई पावर नहीं है। ये कार्यकर्ताओं का सम्मेलन है, दूर-दूर से लोग आए हैं। मैंने पहली बार देखा है, यहां हजारों बब्बर शेर एक साथ बैठे हुए हैं। नफरत का बाजार नहीं है, मोहब्बत की दुकान है।
राहुल गांधी ने जनसभा को किया संबोधित
कुछ दिन पहले मैंने संसद में अडानी पर भाषण दिया। उसके बाद मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई। यह इसलिए किया गया क्योंकि इन्हें- 'डर लगता है' आप किसी भी BJP कार्यकर्ता से पूछ लीजिए कि PM मोदी और अडानी का क्या रिश्ता है, वो भाग जाएगा। इंडिया और भारत के बीच कोई झगड़ा नहीं है। लेकिन... BJP ने इंडिया और भारत में झगड़ा लगाने की कोशिश की।
‘OBC महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों नहीं’
हमने महिला आरक्षण का पूरा समर्थन किया है। राजीव गांधी जी पंचायती राज में महिला आरक्षण लाए थे। लेकिन हमारे 2-3 सवाल हैं: - OBC महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों नहीं? - महिला आरक्षण लागू करने से पहले जनगणना और परिसीमन की जरूरत क्यों है? हम चाहते हैं कि महिला आरक्षण आज लागू हो, OBC महिलाओं को आरक्षण का फायदा मिले।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने जयपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया और मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों पर करारा प्रहार किया। हम जनता की खुशहाली के लिए लगातार काम कर रहे हैं। कांग्रेस 2024 में केंद्र की तानाशाही सरकार को हराकर, करोड़ों देशवासियों के अधूरे सपनों को पूरा करेगी। प्रधानमंत्री 90 अफसरों के साथ देश चलाते हैं। इन 90 अफसरों में से सिर्फ 3OBC वर्ग के हैं। सिर्फ 3 अफसर हैं और सरकार में उनकी कोई पावर नहीं है।
Leave a comment