भारत जोड़ो यात्रा पर बोले राहुल गांधी, ‘एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा’

भारत जोड़ो यात्रा पर बोले राहुल गांधी, ‘एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा’

नई दिल्ली: भारत जोड़ों यात्रा के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्तो को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि दो अन्य विचार भी हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। एक है बेरोजगारी का स्तर, जिसका सामना आज भारत कर रहा है। तीसरा मुद्दा कीमतों का है। ये तीन विचार हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं और प्रोत्साहित कर रहे हैं। ये विचार आपस में जुड़े हुए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा की सफलता कुछ विचारों पर आधारित है। पहला विचार यह है कि एक भारत अखंड खड़ा है, अपने आप से युद्ध में नहीं है, अपनों से नाराज़ नहीं है, नफरत से भरा नहीं है। यह(यात्रा) कुछ ऐसा है जिसकी अधिकांश भारतीय लोग सराहना करते हैं और पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए मेरी सलाह है कि जो कोई भी कांग्रेस का अध्यक्ष बने, उसे यह याद रखना चाहिए कि वह एक विचारधारा, एक विश्वास प्रणाली और भारत की दृष्टि का प्रतिनिधित्व करेगा।

उन्होंने कहा कि आप एक ऐतिहासिक स्थान ले रहे हैं। एक ऐसा स्थान जो भारत के एक विशेष दृष्टिकोण को परिभाषित करती है। कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है बल्कि यह एक वैचारिक पद है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिकता और हिंसा के सभी रूप, चाहे वे कहीं से भी आए हों, समान हैं और उनका मुकाबला किया जाना चाहिए। जीरो टॉलरेंस होनी चाहिए।

Leave a comment