"पुष्पा 2" ने शाहरुख खान की "जवान" को छोड़ा पीछे, पहले दिन की कमाई में टूट गए सारे रिकॉर्ड

Pushpa 2 Opening Day Collection: तेलुगू इंडस्ट्री से आने वाले अल्लू अर्जुन उत्तर प्रदेश की हिंदी भाषी जनता में भी पॉपुलर थे। हिंदी डब फिल्मों से ऑडियंस में नाम कमाने वाले अर्जुन ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा 2021में आई पुष्पा 1द राइज से दिखाया था। अब इसके सीक्वल पुष्पा 2द रूल से अर्जुन ने हिंदी ऑडियंस में अपनी बादशाहत साबित कर दी है। उनकी फिल्म पुष्पा 2को हिन्दी में उन सभी सुपरस्टार की फिल्मों से ज्यादा कमाई करते हैं, जो हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार कहलाते हैं।                                      

फिल्म की पहले दिन की कमाई                               

अल्लू अर्जुन की फिल्म को हिन्दी में जैसी एडवांस बुकिंग मिली थी उसी से दिखने लगा था कि ये हिन्दी फिल्म के टॉप ओपनिंग रिकॉर्डस को टक्कर देने वाला है। मगर इस मास एंटरटेनर को हिन्दी ऑडियंस से जो प्यार मिला है, उसने पुष्पा 2को ऐतिहासिक फिल्म बना दिया है। गुरुवार को फिल्म जैसी ही रिलीज हुई, तो कमाई के सारे रिकॉर्ड टूट गए। फिल्म ने पहले दिन 68करोड़ का क्लेक्शन किया है।

कमाई के मामले में निकली आगे                                 

बता दें कि हिन्दी फिल्म में अभी तक पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई शाहरुख खान की "जवान" ने की थी। शाहरुख की जवान ने पहले दिन 65.5 करोड़ की कमाई की थी। मगर पुष्पा 2 ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके अलावा प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 ने पहले दिन 41 करोड़ की कमाई की थी। ये फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा KGF2 ने पहले दिन 54 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ये फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। ये तो तय है कि अल्लू अर्जुन हिन्दी फिल्मों के स्टार बन गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि पुष्पा 2 कौन - कौन सी हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाती है।                                                               

Leave a comment