Search KhabarFast

Press ESC to close

बाढ़ से बेहाल पंजाब को CM मान का सहारा, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा, लागू होगी नई रेत नीति

बाढ़ से बेहाल पंजाब को CM मान का सहारा, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा, लागू होगी नई रेत नीति

CM Bhagwant Mann On Punjab Flood: पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ ने हजारों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। लगभग 1,300से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं और करीब 3लाख एकड़ कृषि भूमि, मुख्य रूप से धान की फसल, जलमग्न होकर बर्बाद हो चुकी है। इस संकट की घड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं, जिनमें मुआवजा, नई रेत नीति, और किसानों के लिए ऋण राहत शामिल हैं।

किसानों और प्रभावित परिवारों को मिलेगा मुआवजा

बता दें, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए प्रति एकड़ 20,000रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। यह फैसला 08सितंबर को हुई पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री ने अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस मुआवजे का उद्देश्य उन किसानों की मदद करना है, जिनकी फसलें बाढ़ के कारण पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ से लगभग 1.76लाख हेक्टेयर में फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं, जिन परिवारों ने बाढ़ में अपने परिजनों को खोया है, उनके लिए 4लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है।

इसके अलावा पशुधन के नुकसान को देखते हुए सरकार ने मवेशियों, बकरियों और मुर्गी पालन से जुड़े नुकसान के लिए भी वित्तीय सहायता देने का वादा किया है। क्षतिग्रस्त सरकारी संपत्तियों, जैसे स्कूलों, कॉलेजों, बिजली के खंभों और ग्रिडों का सर्वेक्षण भी किया जाएगा, ताकि प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा मिल सके। साथ ही, सीएम ने केंद्र सरकार से भी मांग की है कि वह स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड (SDRF) के तहत मुआवजा नियमों में संशोधन करे और किसानों को प्रति एकड़ कम से कम 50,000रुपये का मुआवजा प्रदान करे।

'जिसदा खेत, उसदी रेत' योजना को मंजूरी

दरअसल, बाढ़ के बाद खेतों में जमा हुई रेत किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। इसे ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने 'जिसदा खेत, उसदी रेत' योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत किसानों को अपने खेतों में जमा रेत को निकालने और बेचने की अनुमति दी गई है। यह कदम न केवल खेतों को फिर से कृषि के लिए उपयुक्त बनाने में मदद करेगा, बल्कि किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत भी प्रदान करेगा। यह नीति उन किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी, जिनके खेत बाढ़ के बाद रेत के ढेर से भर गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 5 September 2026: इन राज्यों में भारी बारिश की संभवाना, जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 5 September 2026: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 5 सितंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर सक्रिय रहेगा, जबकि मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

भारतीय सेना के दो जवान शहीद, हरियाणा के हथनीकुंड बैराज पर प्रशिक्षण के दौरान तेज पानी के बहाव में बहे थे दोनों सैनिक

Indian Army Martyers:भारतीय सेना की स्पेशल फोर्सेज 1 पैरा के दो जवान शहीद हो गए। वह हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित हथनीकुंड बैराज पर प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान यमुना नदी के तेज बहाव में बह गए थे। दरअसल, भारतीय सेना के पांच सैनिक चिनूक हेलीकॉप्टर से यमुना नदी में खड़ी एक सैन्य बोट पर कूदकर

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज, CJP प्रदर्शनकारी के पिता से मारपीट का आरोप

Uttar Pradesh News:दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर से हिरासत में लिया है। स्वतंत्र भारद्वाज पर आरोप है कि उसने जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल लड़की निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हाथापाई की थी। कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को मांग को लेकर शुक्रवार यानी 4 सितंबर को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर धरना दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast