Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: मान सरकार ने पंजाब की जनता को दिया 10 लाख का उपहार, जानें कैसे मिलेगा इसका लाभ

Punjab News: मान सरकार ने पंजाब की जनता को दिया 10 लाख का उपहार, जानें कैसे मिलेगा इसका लाभ

Punjab News: पंजाब की मान सरकार ने प्रदेश की जनता की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम भगवंत मान और आम आदमी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्घाटन किया। इस योजना के तहत पंजाब की जनता को 10 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना गांधी जयंती के दिन से लागू कर दी जाएगी। इसको लेकर सरकार गांव-गांव में कैंप लगाकर लोगों को हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य है AAP की प्राथमिकता। कोई देश तब तक तरक्की नहीं कर सकता, जब तक वहां के नागरिकों को अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा ना मिले। उन्होंने कहा कि जापान, जर्मनी और सिंगापुर ने अपने सभी नागरिकों को अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा प्रदान की और आज टॉप के देशों में आए हैं लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। आम आदमी पार्टी जमीनी स्तर पर शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर काम कर रही है और यही राष्ट्र निर्माण का काम है।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया शानदार काम

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में AAP सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में शानदार काम किया। पंजाब में शिक्षा को लेकर जबरदस्त काम हुआ है। केंद्र सरकार ने शिक्षा को लेकर 2017 में सर्वे कराया और तब पंजाब 29वें नंबर पर आया था और इस बार पंजाब पहले नंबर पर आया है। पंजाब में AAP सरकार ने स्वास्थ्य को लेकर बेहतरीन काम किया है। अभी तक 800 से ज़्यादा मोहल्ला क्लीनिक बन गए हैं और जल्द ही 200 और मोहल्ला क्लीनिक बन जायेंगे।

पंजाब में शुरू हुई एक नई स्वास्थ्य क्रांति’- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में शुरू हुई एक नई ‘स्वास्थ्य क्रांति’। पंजाब में अब आप किसी भी अस्पताल में जाओ और आपका ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज किया जाएगा। यह योजना 2 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को आपकी चिंता है। सरकार कैंप लगवाएगी, जहां आपको केवल वोटर और आधार कार्ड दिखाना है और आपका हेल्थ कार्ड बन जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सनातन के खिलाफ टिप्पणी कर उदयनिधि स्टालिन ने खुद के पैर में मारी कुल्हाड़ी! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Plea Aganist Udaynidhi: सनातन के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले डीएमके विधायक और तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विजय के सामने विधानसभा में सनातन खत्म करना ही होगा कहने वाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, स्टार्टअप्स के लिए बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

Delhi News: दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपए तक का बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार यानी 17 मई को यह जानकारी दी।

कल से 24 अतिरिक्त फेरे लेगी दिल्ली मेट्रो, PM मोदी की अपील के बाद DMRC ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब दिल्ली मेट्रो कल से 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। बढ़ती भीड़ और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बेहतर संचालन के लिए कई खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast