PUNJAB: सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को किया अलविदा, सोनिया गांधी से की अपील

PUNJAB: सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को किया अलविदा, सोनिया गांधी से की अपील

चंडीगढ़:  पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। सुनील जाखड़ ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी से अपील की है। पूरे देश में राजनीति करें पंजाब को बख्श दें।  नोटिस मिलते ही 50 साल का रिश्ता खत्म हो गया है।

इसके साथ ही सुनील जाखड़ ने चिंतन शिविर पर भी सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश, गोवा, उत्तरखंड, पंजाब में हार को लेकर मंथन भी होना चाहिए था।पंजाब में जो हर हुई उसका दूरगामी और आधारभूत प्रभाव पड़ेगा। देश मे सबसे सेकुलर प्रान्त कोई है तो वो पंजाब हैआंतकवाद के दौर में 25000 पंजाबियों ने कुर्बानियां दी मगर आपसी भाईचारे में आंच भी नहीं आने दी।

सुनील जाखड़ ने अम्बिका सोनी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कहा अम्बिका सोनी के बयान ने कांग्रेस का बंटा धार किया और सिखों के माथे पर कलंक लगाया है। अम्बिका सोनी से आज पूछा जाए कि क्या है सिखिज्म ?उन्होंने कहा था कि हिन्दू सीएम बना तो आग लग जाएगी।पंजाब कांग्रेस का बेड़ा गर्क उन नेताओं ने किया है जिनको पंजाब के बारे में कुछ नहीं पता है। सोनिया गांधी से कहा जब तक इन लोगों से पीछा नहीं छुड़ाएंगे, कांग्रेस के पंजाब में पैर नही लग पाएंगे। जाखड़ ने कहा राहुल गांधी को जल्द फैसला लेना चाहिए।

Leave a comment