PUNJAB: स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को सीएम मान ने किया बर्खास्त, जानें क्या है वजह

PUNJAB: स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को सीएम मान ने किया बर्खास्त, जानें क्या है वजह

चंडीगढ़: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को सीएम भगवंत मान ने बर्खास्त कर दिया है। विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। जिसके बाद सीएम मान ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस को सिंगला के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

सीएमओं के तरफ से एक जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त किया। वह ठेके के लिए अधिकारियों से 1% कमीशन की मांग करते थे। सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम एक परसेंट भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाई है। उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल जैसे भारत माता के बेटे और भगवंत मान जैसे सिपाही हैं, भ्रष्टाचार के खिलाफ महायुद्ध जारी रहेगा।

आपको बता दें कि विजय सिंगला पर अधिकारियों से ठेके पर एक फीसदी कमीशन की मांग करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद विजय सिंगला के भ्रष्टाचार में शामिल होने के पुख्ता सबूत मिले है। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने कार्रवाई करते हुए मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है।

Leave a comment