PUNJAB CRIME : सात जन्मों के पवित्र रिश्ते को लगी ‘इंश्योरेंस पॉलिसी’ की नजर, पैसों के चक्कर में पत्नी ने बड़ी घटना को दिया अंजाम

PUNJAB CRIME  : सात जन्मों के पवित्र रिश्ते को लगी ‘इंश्योरेंस पॉलिसी’ की नजर, पैसों के चक्कर में पत्नी ने बड़ी घटना को दिया अंजाम

अमृतसर: अक्सर ही लोग अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी करवाते हैं कि आने वाले भविष्य में उस इंश्योरेंस के पैसों के साथ उनको कई लाभ मिल सके, लेकिन अमृतसर के जंडियाला शहर के नारायणगढ़ गांव में मनजीत सिंह को इंश्योरेंस करवाना उस समय भारी पड़ गया। जब मनजीत की पत्नी ने इंशयोरेंस के पैसे लेने के लिए उसका कत्ल कर दिया। यह मामला 5 मई 2022 का है, जब मनजीत सिंह का कत्ल होने का मामला सामने आया था और पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी थी।

जांच दौरान सामने आया कि मनजीत सिंह की पत्नी ने ही मनजीत सिंह का कत्ल किया है। पुलिस ने मनजीत सिंह की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने बातचीत करते कहा कि इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए उनको काफी समय लगेगा, लेकिन मनजीत सिंह का कत्ल उसकी पत्नी की तरफ से ही किया गया। पुलिस ने बताया कि मनजीत सिंह अलग-अलग बीमारियों से पिछले लम्बे समय से पीड़ित था, जिस करके उसकी पत्नी उससे ऊब चुकी थी और उनके घर में काफी ग़रीबी भी थी, लेकिन मनजीत सिंह की इंश्योरैंस हुई थी और उस इंश्योरैंस के पैसे लेने के लिए उसकी पत्नी ने अपने पति का कत्ल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मनजीत सिंह की पत्नी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है।

जीवनसाथी के साथ 7 जन्मों के वायदे करके जीवन व्यतीत किया जाता है। आज के समय में इंश्योरेंस की पॉलिसी लेने के लिए जीवनसाथी का कत्ल करने के मामले भी अब सामने आ रहे हैं और जिस तरीके साथ पत्नी ने अपने पति का कत्ल किया है इसके साथ पति-पत्नी के सात जन्मों के पवित्र रिश्ते को भी तार-तार कर दिया।

Leave a comment