दिल्ली में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

दिल्ली में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने हिंदी दिवस के अवसर पर हो रहे दिल्ली में एक कार्यक्रम में शिरकत की।दुनिया में 20 प्रतिशत से अधिक लोग हिंदी बोलने वाले हैं। वह भाषा ही होती है, जो अपना भाव बताए। भाषा और भाव वही है, जिसमें वास्तविकता है। हम जो चाहते हैं, उस भाव को अपनी भाषा में दिखा सकते हैं। हिंदी हिंदुस्तान का भाव है। हिंदुस्तान की संस्कृति है। हमारे जीन में हिंदी है। बाहरी आडंबरों के कारण चकाचौंध में खोते हुए भी मन हिंदी को ही स्वीकारता है।

दिल्ली में विश्व हिन्दी परिषद के एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश का बंटवारा आधुनिक भारत की सबसे बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की महत्वाकांक्षा की वजह से ही देश बंटा। उन्होंने कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि दि हम ये समझ गए होते तो आज जम्मू-कश्मीर पर इस तरह की चर्चा करने की जरूरत न पड़ती। उन्होंने कहा है कि तब न अनुच्छेद-370 होता और न ही इसे खत्म करने की जरूरत पड़ती। उन्होंने कहा कि इस एक घटना की वजह से इतिहास में हम कितना आगे गए या पीछे आए, इसका आकलन आप खुद कर सकते हैं।

Leave a comment