आज संविधान दिवस पर संसद के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम

आज संविधान दिवस पर संसद के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस साल भी आज संविधान को अंगीकार किए जाने के 70 साल पूरे होने के अवसर पर संसद के सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस समारोह मनाया जाएगा।

समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे और वह संसद के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा दोनों सदनों के सदस्य मौजूद रहेंगे। संविधान दिवस के मद्देनजर संसद के दोनों सदनों में दोपहर 2 बजे तक कोई कामकाज नहीं होगा। गौरतलब है कि दुनिया भर के तमाम संविधानों को बारीकी से परखने के बाद बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार किया था। 26 नवंबर 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के समक्ष लाया गया। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपना लिया। यही वजह है कि देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

Leave a comment