UP: विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, लड़कियों के लिए किया बड़ा ऐलान

UP: विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, लड़कियों के लिए किया बड़ा ऐलान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की महासचिव एक्शन मोड़ में आ गई है। इस बार कांग्रेस चुनाव में महिलाओं को लेकर कई बड़े ऐलान कर चुकी है। एक बार फिर प्रियंका गांधी ने लड़कियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। प्रिंयका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि कल मैं कुछ छात्राओं से मिली है। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने और सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है। मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी।

आपको बता दें कि अपने संबोधन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40% टिकट (उम्मीदवार) हम महिलाओं को देंगें। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि महिला का संघर्ष बहुत लंबा और गहरा संघर्ष है। अगर हम समझेंगे नहीं कि हमें एकजुट होकर ये संघर्ष करना है तब तक हमारे समाज में, हमारे देश में, हमारी सोच में बदलाव नहीं आ सकता। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिज्ञा है कि महिलाएं उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूरी तरह से भागीदार होंगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी लड़ाई एक नये तरीके की राजनीति बनानी की है। मैं उन लोगों के लिए लड़ रहीं हूँ जो अपनी आवाज़ उठा नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि देश और समाज की प्रगति में महिला शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है, हम उसी भूमिका को राजनीतिक हिस्सेदारी देकर उन्हें सशक्त बनायेंगे।कांग्रेस महिला सशक्तिकरण के वादे को निभाने जा रही है।महिला शक्ति को राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाने जा रही है।

Leave a comment