नई दिल्ली : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है. वहीं प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि, उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर चलाया गया ‘मिशन शक्ति’ अभियान विफल साबित हुआ है.
आपको बता दें कि, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि, जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन फेल हो ही जाएंगे. उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए बीजेपी सरकार का मिशन शक्ति फेल साबित हुआ है.
वहीं इसी के साथ प्रियंका गांधी ने एक खबर भी ट्वीट की और कहा कि, युवती को जलाने वालों के खिलाफ एक महीने बाद केस हो रहा है. अपराध बढ़ते जा रहे हैं. वहीं योगी सरकार ने कुछ हफ्ते पहले ही महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरुआत की थी. बता दें कि, इसकी शुरुआत के समय कहा गया था कि, इस अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
Leave a comment