Bollywood: प्रियंका और निक के घर में खुशियों की एंट्री, 100 दिन के लंबे इंतजार के बाद नन्हीं परी का किया गया स्वागत

Bollywood: प्रियंका और निक के घर में खुशियों की एंट्री, 100 दिन के लंबे इंतजार के बाद नन्हीं परी का किया गया स्वागत

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों अपनी सरोगेसी को लेकर काफी चर्चा में बनी थी, जिसको लेकर बाद में उसके घर एक बड़ी खुशी आई जिसको अपने जीवन में लाने के लिए हर मां कड़ी मशक्कत करती है। दरअसल प्रियंका और निक जोनस ने सरोगेसी से मां-बाप बनने का सोचा। जिसके बाद प्रियंका को सरोगेसी से लड़की ने जन्म लिया, लेकिन बच्ची के कमजोर होने के कारण एनआईसीयू में भर्ती करवाया गया।

आपको बता दें कि 100 दिनों से एनआईसीयू में भर्ती प्रियंका और नेक की परी पहली बार अपने घर पहुंची। वहीं 'मदर्स डे' का दिन प्रियंका और निक ने पहली बार अपनी बेटी को गले लगाया। रविवार को जब दुनियाभर में 'मदर्स डे' का जश्न मनाया जा रहा था, तब निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी का घर पर स्वागत कर रहे थे। मदर्स डे पर बच्ची घर गई। इससे बढ़कर प्रियंका और निक के लिए कोई खुशी नहीं होगी।

रविवार को देर रात प्रियंका और निक जोनस ने पहली बार बेटी के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में निक और प्रियंका साथ में बैठे हुए हैं। प्रियंका की गोद में उनकी बेटी दिखाई दे रही है, जिसे उन्होंने गले लगाया हुआ है। वहीं मालती मैरी चोपड़ा जोनस की पहली झलक साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'इस मदर्स डे पर हम पिछले कुछ महीनों में रोलरकोस्टर जैसे उतार-चढ़ाव से गुजरने के बारे में सोच रहे थे। हम जानते हैं कि सिर्फ हमने ही नहीं कई अन्य लोगों ने भी ऐसा अनुभव किया होगा। एनआईसीयू में 100 से अधिक दिन गुजारने के बाद, हमारी नन्ही परी आखिरकार घर आ गई है।'

प्रियंका ने लिखा कि प्रत्येक परिवार का सफर अलग होता है और उसमें विश्वास की आवश्यकता होती है। हमारे लिए बीते कुछ महीने चुनौतीपूर्ण रहे। पीछे मुड़कर देखने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि हर पल कितना कीमती और परफेक्ट है। हम बहुत खुश हैं कि हमारी छोटी बच्ची आखिरकार घर आ गई है। हम लॉस एंजिल्स के रेडी चिल्ड्रन ला जोला और सीडर सिनाई अस्पताल के हर डॉक्टर, नर्स और विशेषज्ञ को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से हर कदम पर साथ दिया। हमारी जिंदगी का अगला अध्याय अब शुरू होने जा रहा है। मम्मी और डैडी तुमसे प्यार करते हैं।'

Leave a comment