Priyanka Chopra Trolled On Twitter : किसान आंदोलन पर ट्वीट करने पर ट्रोल हो रही है प्रियंका चोपड़ा, जानें यूजर्स ने क्या कहा

Priyanka Chopra Trolled On Twitter :  किसान आंदोलन पर ट्वीट करने पर ट्रोल हो रही है प्रियंका चोपड़ा, जानें यूजर्स ने क्या कहा

नई दिल्ली :   नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसानों मे रोष है. वहीं दिल्ली की सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के सपोर्ट में तमाम सितारे आए है साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने भी उन्हें सपोर्ट किया था. अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है.

आपको बता दें कि, बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि, प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में सेटल हैं और ऐसे में किसानों के इस आंदोलन और उनके दर्द को नहीं समझ सकती. जिसके चलते प्रियंका के इस ट्वीट को सोशल मीडिया यूजर्स फेक और ओवरएक्टिंग बता रहे हैं.

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्वीट में किसानों को भारतीय सैनिक कहा हैऔर उनकी उम्मीदें पूरी होने की बात कही है. प्रियंका ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा है कि, हमारे किसान भारत के फूड सोल्जर हैं. उनके डर को दूर किए जाने की जरूरत है. उनकी उम्मीदें पूरी होनी चाहिए. एक संपन्न डेमोक्रेसी के रूप में, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस मुश्किल का बाद की बजाय जल्द सोल्यूशन निकलना चाहिए.

Leave a comment