देश में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स को विशेष अभियान चलाकर विकसित किया जाएगा-पीएम मोदी

देश में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स को विशेष अभियान चलाकर विकसित किया जाएगा-पीएम मोदी

Prime Minister Narendra Modi video conferencing:आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विश्व शांति के लिए 'कृष्णगुरु एक नाम' अखंड कीर्तन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृष्णगुरु एक नाम अखंड कीर्तन का ये आयोजन पिछले एक महीने से चल रहा है। मुझे खुशी है कि ज्ञान, सेवा और मानवता की जिस प्राचीन भारतीय परंपरा को कृष्ण गुरु जी ने आगे बढ़ाया वो आज भी निरंतर गतिमान है।

पीएम ने कहा कि कृष्णगुरु जी ने विश्व शांति के लिए हर 12 वर्ष में 1 मास के अखंड नामजप और कीर्तन का अनुष्ठान शुरू किया था। हमारे देश में तो 12 वर्ष की अवधि पर इस तरह के आयोजनों की प्राचीन परंपरा रही है और इन आयोजनों का मुख्य भाव रहा है। आज विकास की दौड़ में जो जितना पीछे है, देश के लिए वो उतनी ही पहली प्राथमिकता है। यानि जो वंचित है, उसे देश आज वरीयता दे रहा है।

उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में पर्यटन से जुड़े अवसरों को बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। देश में 50 टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स को विशेष अभियान चलाकर विकसित किया जाएगा। आज देश असम और नॉर्थ ईस्ट के विकास को वरीयता दे रहा है। इस बार के बजट में भी देश के इन प्रयासों और हमारे भविष्य की मजबूत झलक दिखाई दी है। पूर्वोत्तर की इकॉनमी और प्रगति में पर्यटन की एक बड़ी भूमिका है।

पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी ने गंगा विलास रिवर क्रूज के बारे में सुना होगा। इस पर बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक सफर कर रहे हैं। कुछ समय बाद यह क्रूज असम पहुंचेगा। मुझे विश्वास है कि दुनिया असम की संस्कृति और सुंदरता के बारे में जानेगी।

Leave a comment