राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को मिला 'नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट' पुरस्कार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को मिला 'नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट' पुरस्कार

पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी की यात्रा पर गए भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गिनी की सरकार ने अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है।

भारत-गिनी के समग्र संबंधों की प्रगति तथा दोनों देशों में मित्रता और साझेदारी को बढ़ावा देने के योगदान के लिए कोविंद को 'नेशनल ऑर्डर ऑफ मेरिट' पुरस्कार से नवाजा गया है। राष्ट्रपति ने गिनी सरकार द्वारा दिए गए इस सम्मान को भारत और गिनी के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को समर्पित किया है। बता दे कि कोविंद ने इस पुरुस्कार के लिए क्रोशिया के राष्ट्रपति का भी धन्यवाद किया और कहा कि वे आगे भी दोनों देशों के रिश्ते को मजबूत बनाएंगे।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी के दौरे पर गए हुए थे। इस दौरान दोनों देशों में कई द्विपक्षीय समझौतों पर भी बातचीत हुई। शुक्रवार को भारत ने गिनी को जल आपूर्ति परियोजना के विकास के लिए 17 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा की पेशकश की। वहीं दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने एवं आतंकवाद से मुकाबले के तरीकों पर चर्चा की। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद स्वदेश लौट आए है।

Leave a comment