कांग्रेस परिवारवाद को लेकर आगे बढ़ते थे और हम विकास को आगे बढ़ा रहे हैं- अध्यक्ष जे.पी. नड्डा

कांग्रेस परिवारवाद को लेकर आगे बढ़ते थे और हम विकास को आगे बढ़ा रहे हैं- अध्यक्ष जे.पी. नड्डा

बोटदा:आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डागुजरात दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि पीएमआवास योजना में 3.60करोड़ पक्के मकान लोगों को मिले और गुजरात में 15लाख मकान मिले हैं। पीएमकिसान सम्मान निधि के तहत पूरे देश में 11.78करोड़ किसानों के खाते में हर चौथे महिने 2-2हजार पहुंच रहे हैं।

नड्डा ने कहा कि गुजरात की धरती वीरों, समाज सुधारकों और सामाजिक आंदलनों से समाज को जागृत करने वाली धरती है, यहां राष्ट्र पुरुष भी पैदा हुए और यहां से देश की राजनीति को एक नई दिशा भी दी गई। हम महात्मा गांधी जी के योगदान को नहीं भूल सकते, हम देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार साहब के योगदान को भी नहीं भूल सकते और आज भारत को आत्मनिर्भर बना रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान को भी नहीं भूल सकते।

जेपी नड्डा ने कहा कि गुजरात मॉडल केवल एक विकास का मॉडल नहीं है बल्कि ये विकास की राजनीति की संस्कृति है और इस संस्कृति की गंगोत्री गुजरात है। आज विकास और विकासवाद कांग्रेस को चारों खाने चित कर रहा है। वो परिवारवाद को लेकर आगे बढ़ते थे और हम विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। हमने यहां की स्थानीय समस्याओं को समाप्त करने का काम किया है। इस देश की स्थिति ये थी कि 70साल से आम आदमी को मामूली से मामूली इलाज के लिए भटकना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि आज इलाज के लिए 5लाख रुपये सालाना का हेल्थ कार्ड मिल रहा है और ये किसी जाति के आधार पर नहीं बल्कि गरीब लोगों को मिल रहा है। आज देश में गरीब का इलाज मुफ्त में हो रहा है। मोदी जी का सपना है कि इस देश में कोई भी बिना पक्की छत के नहीं रहेगा, हम ऐसी कल्पना को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। आज आप समझिए कि आपके वोट की क्या कीमत है। हिमाचल प्रदेश की सभी सीटों पर आपकी जमानत जब्त होगी और गुजरात में भी ये नीचे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये बस पॉलिटिकल टूरिज्म के लिए आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक समय के पिछलग्गू भारत को आज नेतृत्व करने वाले, दुनिया में खुद को साबित करने वाले, आत्मनिर्भर और विकास की नई छलांग लगाने वाले नए भारत में बदला है। "आज विकास और विकासवाद कांग्रेस को चारों खाने चित कर रहा है। वो परिवारवाद को लेकर आगे बढ़ते थे और हम विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।

Leave a comment