Search KhabarFast

Press ESC to close

हाईकोर्ट के जज को हटाने के लिए संसद में महाभियोग चलाने की तैयारी, जानें क्या है पूरा मामला

हाईकोर्ट के जज को हटाने के लिए संसद में महाभियोग चलाने की तैयारी, जानें क्या है पूरा मामला

Madras Highcourt Justice Swaminathan: मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस जीआर स्वामीथान के खिलाफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत इंडिया गठबंधन के 100 सांसदों ने महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी की है। सांसदों ने एक प्रस्ताव लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंपा है। यह कदम जस्टिस स्वामीनाथन द्वारा दिए गए एक आदेश को लेकर उठाया जा रहा है।

दरअसल, जस्टिल जीआर स्वामीनाथन ने 4 दिसंबर को एक मंदिर और दरगाह से जुड़े मामले में हिन्दुओं के पक्ष में फैसला सुनाया था। उन्होंने सुब्रमनिया स्वामी मंदिर के अधिकारियों को शाम 6 बजे तक दिपक जलाने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद तमिलनाडु सरकारी भड़क गई थी और आदेश मानने से इनकार कर दिया था।

मंदिर के अधिकारों की पुष्टी

विरोध का कारण इसकी सिकंदर बादशाह दरगाह से निकटता बताई जा रही है। इसके अलावा कार्तिकई दीपक आमतौर पर पहाड़ी पर स्थित उचिपेल्लैयार मंदिर के पास दीपा मंडपम पर जलाया जाता था। जस्टिस स्वामीनाथन ने इन सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया था। अपने फैसले में न्यायाधीश ने साफ तौर पर कहा था कि दीपथून पर दीप जलाने से दरगाह या मुसलमानों के अधिकारों का कोई हनन नहीं होगा। लेकिन, उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि दीप नहीं जलाया गया तो इससे मंदिर के अधिकार का हनन होगा।

तमिलाडु सरकार ने नहीं माना फैसला

जस्टिस स्वामीनाथन के आदेश को तमिलनाडु सरकार ने लागू करने से इनकार कर दिया। सरकार ने इसके पीछे कानून-व्यवस्था खराब होने का हवाला दिया था। अब इसी आदेश को आधार बनाकर महाभियोग लाने की तैयारी हो रही है। तमिलनाडु सरकार ने इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। दूसरी तरफ जस्टिस स्वामीनाथन ने कहा कि भले ही यह परंपरा का मामला हो लेकिन, दीपथून पर दीप जलाकर मंदिर का शीर्ष पर अधिकार जताना जरूरी है। उन्होंने 1923 के एक फैसले का भी जिक्र किया। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

प्रदुषण में दिल्ली दुनिया में सबसे टॉप पर, जानिए लिस्ट में किन-किन शहरों का हैं नाम, AQI ने तोड़ा रिकॉर्ड

Delhi Most Polluted City: दिल्ली एनसीआर में ठण्ड के साथ साथ प्रदुषण भी चरम पर हैं। इस मामले में दिल्ली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया हैं। दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया हैं। स्विस संस्था IQAir ने बताया की दिल्ली का AQI 334 दर्ज किया गया हैं। जो की सबसे जहरीला और खतरनाक हैं।

Delhi News: दिल्ली में छठ से पहले बड़ा विवाद...यमुना में मरी मछलियां मिलने से हड़कंप, सरकार की छवि बिगाड़ने का लगा आरोप

Delhi Yamuna Fish Death: आज 13 नवंबर 2026 शुक्रवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। चार दिनों के इस पर्व का पहला दिन नहाय-खाए के रूप में मनाया जाता है। लेकिन छठ त्योहार से पहले दिल्ली से एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, इरिगेशन और फ्लड कंट्रोल डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया है कि कुछ अनजान लोग यमुना नदी में मरी हुई मछलियां डाल रहे हैं। उनका साफ तौर पर कहना है कि उन लोगों का एकमात्र मकसद 'दिल्ली सरकार की इमेज खराब करना' है।

ट्रेन में खत्म होगा RAC का झंझट! रेलवे कर रहा बड़े बदलाव की तैयारी; यात्रियों को होगा फायदा

Railway Ticket Rule: यात्रियों की लाइफलाइन कहे जाने वाला भारतीय रेल खुशखबरी देने की तैयारी कर रहा है। यात्रियों के सफर को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए बड़े बदलाव कि तैयारी कर रहा है। रेलवे अब आरएसी सुविधा को खत्म करने या उसमें बदलाव करने की तैयारी शुरू कर चुका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast