CAA-NRC पर प्रशांत किशोर ने राहुल और प्रियंका गांधी को दी बधाई

CAA-NRC पर प्रशांत किशोर ने राहुल और प्रियंका गांधी को दी बधाई

नागरिकता संशोधन कानून पर एक बार फिर जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने पार्टी से अलग सुर अलापा है।

इतना ही नहीं उन्होंने सीएए और एनआरसी के मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बधाई तक दे दी है। बता दें कि प्रशांत शुरू से ही नागरिकता कानून के खिलाफ राय रखते आए हैं। उन्होंने पिछले दिनों इशारों में सीएम नीतीश कुमार से भी इस बारे में राय स्पष्ट करने के लिए कहा था।

नागरिकता कानून को लेकर प्रशांत ने अब नया ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में पीके ने लिखा है, 'मैं कांग्रेस नेतृत्व को बधाई देता हूं। स्पष्ट रूप से सीएए और एनआरसी को अस्वीकार करने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बधाई।' इसके साथ ही प्रशांत ने दावा किया कि बिहार में सीएए और एनआरसी लागू नहीं होगा।

Leave a comment