इसरो की थीम पर बने दुर्गा पूजा के पंडाल

इसरो की थीम पर बने दुर्गा पूजा के पंडाल

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नवरात्र की रौनक अपने चरम पर है। हर दिन यहां विधि विधान से देवी की आराधना के साथ पूजा की जा रही है। पंडाल भक्तों के लिए खुल हुए हैं।

खास बात यहा है कि पीएम मोदी की कर्मभूमी में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर आधारित पंडालों को सजाया गया है। चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान की थीम पर पंडालों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पंडालों में अंतरिक्ष का नजारा लोगों को आकर्षित कर रहा है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ वहां पहुंचती है। पंडाल में हवा में लटकते छह ऐस्ट्रोनॉट, लैंडर विक्रम और लाइटिंग आकर्षण का केंद्र बने है।  मुख्य द्वार पर दो ऐस्ट्रोनॉट हवा में झूलते हुए लोगों का स्वागत कर रहे हैं।  खास यह है कि छह फीट से लेकर चार फीट तक के ऐस्ट्रोनॉट को स्कूली बच्चों ने तैयार किया है। ऐस्ट्रोनॉट बनाने में कार्डबोर्ड, हेल्मेट, पेंट, जूते समेत अन्य घरेलू सामानों का उपयोग किया गया है।

 

Leave a comment