मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं, भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह है –PM MODI

मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं, भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह है –PM MODI

नई दिल्लीगुजरात चुनाव में भाजपा की अपार सफलता के बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिल्ली मुख्यालय से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है। उन्होंने गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया।

आपको बता दे कि, पीएम मोदी ने कहा, 'मैं सबसे पहले जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं। जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है, उसकी खूशबू आज हम चारों तरफ अनुभव कर रहे हैं।'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि बीजेपी का बढ़ता समर्थन यह दिखाता है कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनाक्रोश लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया है। गुजरात की स्थापना से लेकर अब तक सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीजेपी गुजरात के हर परिवार और हर घर का हिस्सा है।

जेपी नड्डा ने भी किया संबोधित

वहीं इससे पहले बीजेपी के मुखिया जेपी नड्डा ने कहा कि आज हम गुजरात की जनता, 'गुजरात के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हिमाचल के भी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन और आभार व्यक्त करते हैं। गुजरात की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत 'सबका साथ, सबका विकास' के मूल मंत्र का परिणाम है। ये मंत्र प्रधानमंत्रीजी ने दिया था। उन्होंने जिस तरह गुजरात के साथ देश के लोगों की सेवा की है। आज गुजरात के नतीजे उसका ही फल हैं।'

नड्डा ने आगे कहा, 'गुजरात में एक नई पार्टी (आम आदमी पार्टी) आई. उनके नेता (अरविंद केजरीवाल) एक पेपर लेकर आए, भविष्यवाणी की। बोले कि नोट कर लो कि गुजरात में उनकी पार्टी की सरकार आ रही है। ऐसा गैरजिम्मेदार नेता जो जनता की आंखों में धूल झोंकता हो। उसे आज गुजरात के नतीजों के बाद सार्वजनिक रूप से जनता से माफी मांगनी चाहिए।'

Leave a comment