MCD ELECTIONS: दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे नकारात्मक पार्टी की हार हुई है -मनीष सिसोदिया

MCD ELECTIONS: दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे नकारात्मक पार्टी की हार हुई है -मनीष सिसोदिया

नई दिल्ली: आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को MCDचुनावों में जीत के लिए अपनी पार्टी को वोट देने के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह उनका जनादेश था। जिसने इसे "दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नकारात्मक पार्टी" को हराने में मदद की है। 

आपको बता दे कि भाजपा पर निशाना साधते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि, दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार?उन्होंने कहा, "हमारे लिए यह सिर्फ एक जीत नहीं है, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है।" नतीजों के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लोगों को संबोधित करने की उम्मीद है।

कुछ इस तरह रहे आज के नतीजे

बता दें कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 सीटों पर वोट डाली गई। जिसमें से 227 के नतीजे सामने आ गए हैं। वहीं मतगणना में सबसे ऊपर आप पार्टी चल रही है। आप के 250 में से 122 सीटों पर कब्जा कर लिया हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा ने 97 सीट अपने नाम की हैं। वहीं कांग्रेस ने 7 और अन्य पार्टी ने 2 सीट हासिल की हैं। बता दें कि दिल्ली नगर निगम के लिए भाजपा और आप की सीधी टक्कर चल रही हैं। एमसीडी चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को किए गए थे। वहीं 250 में से आप ने 121 सीटों पर कब्जा करके जीत के काफी करीब पहुंच गई हैं।

Leave a comment