Manipuri By-Election: मैनपुरी की सफलता ने खत्म की दूरियां, एक बार फिर एक साथ आए चाचा-भतीजा

Manipuri By-Election: मैनपुरी की सफलता ने खत्म की दूरियां, एक बार फिर एक साथ आए चाचा-भतीजा

नई दिल्लीसमाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की विरासत अब उनकी बहू डिंपल यादव संभालेंगी। बता दे कि,उत्तर प्रदेश की हाई-प्रोफाइल मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए आज (8 दिसंबर, 2022) वोटों की गिनती की जा रही है। तीनों जगहों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) और उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के बीच सीधी लड़ाई थी। लेकिन अब इस सीट पर डिंपल यादव ने अजय बढ़त बना ली है। वहीं इस जीत के साथ शिवपाल और अखिलेश के बीच की दूरियां भी खत्म होती नजर आ रही है।

 2,16,948 वोटों की अजय बढ़त

मैनपुरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने अजेय बढ़त बना ली है। डिंपल यादव को अभी तक 2,16,948 वोटों की बढ़त बना ली है। अभी तक डिंपल यादव को 443561 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को 227608 वोट मिले हैं। संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती गुरुवार सुबह 8 बजे से जारी है। शुरूआती रुझान में सपा की डिंपल यादव बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य से आगे चल रही हैं। डिंपल यादव सभी विधानसभा क्षेत्रों से आगे चल रही हैं।

समाजवादी पार्टी (लोहिया) का विलय

आपको बता दे कि, मैनपुरी की लोकसभा उपचुनाव में प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव की जसवंतनगर सीट से जिस तरह से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए वोटों की बारिश हुई, उसका परिणाम यह है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का विलय समाजवादी पार्टी में हो गया। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। दरअसल, शिवपाल के भतीजे और जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने उनकी गाड़ी से प्रसपा झंडा निकालकर सपा का झंडा लगा दिया। फ़िलहाल शिवपाल यादव की तरफ से इस बात का औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी है।

Leave a comment