GUJARAT ELECTION: ‘यह पद यात्रा नहीं, बल्कि पद के लिए यात्रा है’, भारत जोड़ो यात्रा पर PM ने ली चुटकी

GUJARAT ELECTION: ‘यह पद यात्रा नहीं, बल्कि पद के लिए यात्रा है’, भारत जोड़ो यात्रा पर PM ने ली चुटकी

नई दिल्लीप्रधानमंत्री ने सोमवार को गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला वोला है। पीएम मोदी ने आज पहली बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’पर जम कर हमला किया है। पीएम ने तंज करते हुए कहा कि,जिन लोगों को जनता ने सत्ता से बाहर कर दिया है, अब वह लोग सत्ता में वापस आने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। हालांकि,की इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन में एक बार भी कांग्रेस सांसद का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके निशाने पर भारत जोड़ो यात्रा पर ही था। 

आपको बता दे कि पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘यह यात्रा नहीं, बल्कि पद के लिए यात्रा है। पीएम ने कांग्रेस पर तंज करते हे कहा कि, कांग्रेस 'मोदी को उसकी औकात दिखा देंगे' का नारा लगा रही है। कांग्रेस तो एक राजघराने की पार्टी हैं और मैं एक सामान्य परिवार का बेटा हूं। कांग्रेस ने पहले मुझे 'मौत का सौदागर', 'गंदी नाली का कीड़ा' और 'नीच' जैसे कई नामों से पुकारा, मगर अब आपको औकात के खेल से हटकर बीते दो दशकों में गुजरात में भाजपा के विकास कार्यों पर बात करनी होगी।

वहीं सौराष्ट्र में कांग्रेस के गढ़ सुरेंद्रनगर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि दो दशक मेरे नाम पर कोई औकात नहीं है, फिर भी मैं सेवक और सेवादार हूं। आपने (कांग्रेस) सुरेंद्रनगर की जनता को 40 वर्षों तक प्यासा रखा। अब कांग्रेस अपनी यात्रा में नर्मदा योजना का विरोध करने वालों (मेधा पाटकर) के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। गुजरात के लोग आने वाले चुनावों में आपको इसकी सजा अवश्य देंगे।

Leave a comment