Search KhabarFast

Press ESC to close

Jharkhand: पूर्व CM शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन, 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा

Jharkhand:  पूर्व CM  शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन, 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा

Former CM Shibu Soren Passes Away:  झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 4 अगस्त 2025 को 81वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 19 जून से भर्ती थे, जहां किडनी की समस्या और डेढ़ महीने पहले हुए ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनकी हालत नाजुक थी। पिछले एक महीने से वे वेंटिलेटर पर थे। अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. एके भल्ला की देखरेख में इलाज चल रहा था, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। सोमवार सुबह 8:56बजे उन्हें मृत घोषित किया गया। उनके निधन पर राज्य सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति

शिबू सोरेन, जिन्हें ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता था, ने 38वर्षों तक JMM का नेतृत्व किया और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। 1970के दशक में ‘धनकटनी आंदोलन’ के जरिए उन्होंने आदिवासियों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई और झारखंड को अलग राज्य बनाने में अहम भूमिका निभाई। वे तीन बार (2005, 2008, 2009) झारखंड के मुख्यमंत्री बने, हालांकि हर बार कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। उनके बेटे और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावुक होकर कहा, “आज मैं शून्य हो गया हूं, गुरुजी हमें छोड़कर चले गए।”

नेताओं ने जताया शोक

शिबू सोरेन के निधन से झारखंड में शोक की लहर है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सोरेन ने जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए जीवनभर संघर्ष किया और हमेशा जनता से जुड़े रहे। अस्पताल ने बयान जारी कर उनके परिवार और झारखंड की जनता के प्रति संवेदना जताई। सोरेन का राजनीतिक सफर, जिसमें आठ बार लोकसभा और दो बार राज्यसभा सांसद बनना शामिल है, झारखंड के इतिहास में अमर रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

EPFO की नई योजना 'विश्वास 2026' शुरू, नियोक्ताओं को पुराने जुर्माने और विवाद निपटाने का मौका

EPFO ने 'विश्वास, 2026' नामक एकमुश्त विवाद समाधान योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य नियोक्ताओं को सरल डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से लंबे समय से लंबित क्षतिपूर्ति और जुर्माने से संबंधित मामलों को निपटाने के लिए प्रोत्साहित करना, स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देना और मुकदमेबाजी को कम करना है।

इस दिन से गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें टर्मिनल-2 से होंगी संचालित, यात्रीयों से की गई खास अपील

लोकप्रिया गोपीनाथ बरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (LGBIA) ने घोषणा की है कि इंडिगो अपनी सभी उड़ानें 20 जुलाई को रात 12:01 बजे से टर्मिनल 2 (नया टर्मिनल) पर स्थानांतरित कर देगी।

PM-CM की गिरफ्तारी पर हटाने वाले बिल की रिपोर्ट टली, JPC ने मांगा और विचार-विमर्श

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को गंभीर आपराधिक मामलों में पद से हटाने से जुड़े 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने शुक्रवार को अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी देने का फैसला टाल दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast