स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवाओं को संबोधित करेंगे PM मोदी

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवाओं को संबोधित करेंगे PM मोदी

आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर देशभर में युवा दिवस मनाया जा रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं।

शनिवार देर शाम वह राम कृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ पहुंचे थे यहां उन्होंने संतों से आशीर्वाद लिया।

जानकारी के मुताबिक पीएम आज स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर बेलूर मठ में ध्यान कर सकते हैं। यहीं से पीएम युवाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम आज 11 बजे कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के एक प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय इतिहास से जुड़ी बहुत सी चीजें जंगल में बनी हुई हैं, जबकि कुछ लेखकों ने इसे केवल सत्ता संघर्ष, हिंसा और उत्तराधिकार की लड़ाई की कहानियों तक सीमित रखा है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने हमारे इतिहास को सत्ता संघर्ष, हिंसा और उत्तराधिकार की लड़ाई तक सीमित कर दिया है। मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय चेतना की भावना को जीवित रखना और हिंसा के वातावरण के बीच अस्थिरता के दौर में आने वाली पीढ़ियों तक इसे ले जाना बहुत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने ओल्ड करेंसी बिल्डिंग में सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कला, साहित्य, संगीत और हमारे बुद्धिजीवियों, दार्शनिकों व संतों को नमन किया। मोदी ने कहा, "हम सभी को स्वामी विवेकानंद जी की वो बात हमेशा याद रखनी है, जो उन्होंने मिशिगन यूनिवर्सिटी में कुछ लोगों से संवाद के दौरान कही थी। स्वामी विवेकानंद ने उन्हें कहा था, अभी वर्तमान सदी भले ही आपकी है, लेकिन 21वीं सदी भारत की होगी।"

Leave a comment