संविधान दिवस पर बोले पीएम मोदी- पारिवारिक पार्टियां देश के लिए चिंता का विषय

संविधान दिवस पर बोले पीएम मोदी- पारिवारिक पार्टियां देश के लिए चिंता का विषय

नई दिल्ली: संविधान दिवस के मौके पर सरकार ने कार्यक्रम आयोजित किए हैं। संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर नमन किया। उन्होंने कहा कि इस संविधान दिवस को इसलिए भी मनाना चाहिए क्योंकि हमारा रास्ता सही है या नहीं है, इसका मूल्यांकन हो सके। हमारा संविधान ये सिर्फ अनेक धाराओं का संग्रह नहीं है, हमारा संविधान सहस्त्रों वर्ष की महान परंपरा, अखंड धारा उस धारा की आधुनिक अभिव्यक्ति है। राष्ट्रहित सबसे ऊपर था तभी संविधान का निर्माण हो पाया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक समस्या है। भारत एक ऐसे संकट की ओर बढ़ रहा है, जो संविधान को समर्पित लोगों के लिए चिंता का विषय है, लोकतंत्र के प्रति आस्था रखने वालों के लिए चिंता का विषय है और वो है पारिवारिक पार्टियां। उन्होंने कहा कि योग्यता के आधार पर एक परिवार से एक से अधिक लोग जाएं, इससे पार्टी परिवारवादी नहीं बन जाती है लेकिन एक पार्टी पीढ़ी दर पीढ़ी राजनीति में है।

आगे ही पीएम मोदी ने कहा कि आज बापू, बाबासाहेब आंबेडकर, डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद जैसे दुरंदेशी महानुभावों को नमन करने का दिन है. आजादी के आंदोलन में अपनी जान गंवाने वालों को नमन करने का दिन है।  उन्होंने 26/11 के मुंबई हमले को भी याद किया। कहा आज 26/11 हमारे लिए एक ऐसा दुखद दिवस है, जब देश के दुश्मनों ने देश के भीतर आकर मुंबई में आतंकवादी घटना को अंजाम दिया। देश के वीर जवानों ने आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया। आज मैं उन बलिदानियों को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं।

Leave a comment